दरभंगा के मखाना, मिथिला पेंटिंग और सिक्की कला को मिलेगा वैश्विक बाजार का रास्ता निर्यात संवर्धन समिति की बैठक में निर्यात सुविधा केंद्र, एयर कार्गो और एक्सपोर्ट पार्क पर मंथन
दरभंगा के मखाना, मिथिला पेंटिंग और सिक्की कला को मिलेगा वैश्विक बाजार का रास्ता निर्यात संवर्धन समिति की बैठक में निर्यात सुविधा केंद्र, एयर कार्गो और एक्सपोर्ट पार्क पर मंथन
दरभंगा के मखाना, मिथिला पेंटिंग और सिक्की कला को मिलेगा वैश्विक बाजार का रास्ता
निर्यात संवर्धन समिति की बैठक में निर्यात सुविधा केंद्र, एयर कार्गो और एक्सपोर्ट पार्क पर मंथन
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
जिले के स्थानीय और विशिष्ट उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में पहल तेज हो गई है। सोमवार को एनआईसी में उप विकास आयुक्त स्वप्निल की अध्यक्षता में आयोजित जिला निर्यात संवर्धन समिति की बैठक में मखाना, मिथिला पेंटिंग, सिक्की आर्ट समेत अन्य जीआई उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने पर विस्तृत चर्चा हुई। उत्पादों की गुणवत्ता, पैकेजिंग, ब्रांडिंग, प्रमाणन और विदेशी खरीदारों तक पहुंच बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्था विकसित करने पर जोर दिया गया।
बैठक में जिला निर्यात कार्य योजना (DEAP) के तहत जिले के प्रमुख स्थानीय उत्पादों को शामिल करने पर विचार किया गया। मखाना, मिथिला पेंटिंग और सिक्की आर्ट की निर्यात संभावनाओं का आकलन कर इन्हें अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने के लिए सत्यापन एवं आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने पर चर्चा हुई।
एक ही जगह मिलेगी निर्यात से जुड़ी सुविधा
बैठक में जिले में निर्यात सुविधा केंद्र स्थापित करने के प्रस्ताव पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। प्रस्तावित केंद्र के माध्यम से स्थानीय उत्पादकों, किसानों, कारीगरों और एमएसएमई इकाइयों को उत्पाद परीक्षण, प्रमाणीकरण, पैकेजिंग, ब्रांडिंग और अंतरराष्ट्रीय बाजार से संपर्क जैसी सुविधाओं में सहयोग देने की योजना पर चर्चा हुई।
अधिकारियों ने कहा कि इससे स्थानीय उत्पादकों को निर्यात प्रक्रिया की विभिन्न आवश्यकताओं को समझने और पूरा करने में सहूलियत होगी। साथ ही उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों के अनुरूप तैयार करने में भी मदद मिलेगी।
दरभंगा एयरपोर्ट से एयर कार्गो के जरिए निर्यात पर नजर
जिले से निर्यात को सुगम बनाने के लिए दरभंगा हवाई अड्डे पर प्रस्तावित निर्यात संवर्धन पार्क और एयर कार्गो की संभावनाओं का भी मूल्यांकन किया गया। एयर कार्गो आधारित निर्यात के लिए आवश्यक लॉजिस्टिक सुविधाओं, उत्पादों के त्वरित परिवहन और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई।
बैठक में निर्यात संवर्धन मिशन के तहत उत्पादकों को अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों, प्रमाणन, आधुनिक पैकेजिंग, ब्रांडिंग और विदेशी खरीदारों तक पहुंच उपलब्ध कराने की संभावनाओं पर भी विचार किया गया।
डीडीसी स्वप्निल ने संबंधित अधिकारियों एवं संस्थाओं को आपसी समन्वय से प्रस्तावित कार्यों को आगे बढ़ाने तथा जिले के स्थानीय उत्पादों की निर्यात क्षमता का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक पहल करने का निर्देश दिया।
बैठक में डीजीएफटी कोलकाता, एपीडा पटना, ईपीसीएच, एमएसएमई-डीएफओ मुजफ्फरपुर, डाक विभाग, कृषि, उद्यान, जिला उद्योग केंद्र और चैंबर ऑफ कॉमर्स समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी व प्रतिनिधि मौजूद थे।
उड़ता कुशेश्वरस्थान पर अब होने लगा चर्चा।कुशेश्वरस्थान अब सूखे नशे की गिरफ्त में, खंडहर धर्मशाला और खेत बने नशेड़ियों के अड्डे। शराबबंदी के बाद बढ़ा सूखे नशे का चलन, युवा पीढ़ी पर मंडरा रहा गंभीर खतरा।
लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन पर जोर, एसपी सिटी ने की विशनपुर थाने की समीक्षा