उड़ता कुशेश्वरस्थान पर अब होने लगा चर्चा।कुशेश्वरस्थान अब सूखे नशे की गिरफ्त में, खंडहर धर्मशाला और खेत बने नशेड़ियों के अड्डे।
शराबबंदी के बाद बढ़ा सूखे नशे का चलन, युवा पीढ़ी पर मंडरा रहा गंभीर खतरा।
दस्तक 7 मीडिया, प्रशांत कुमार, कुशेश्वरस्थान
कभी धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान के लिए प्रसिद्ध कुशेश्वरस्थान क्षेत्र में अब नशे के बढ़ते कारोबार और सेवन को लेकर चिंता बढ़ने लगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शराबबंदी के बाद नशे के स्वरूप में बदलाव आया है और युवाओं के बीच सूखे नशे का चलन तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है। क्षेत्र के सुनसान स्थान, खेत, खंडहरनुमा धर्मशालाएं और खाली पड़े भवन कथित तौर पर नशा करने वालों के लिए सुरक्षित ठिकाने बनते जा रहे हैं।


