परीक्षा देने जा रही छात्रा के अपहरण का प्रयास, दुकानदारों और शिक्षकों की तत्परता से टली बड़ी वारदात, एसडीपीओ ने संभाला मोर्चा
परीक्षा देने जा रही छात्रा के अपहरण का प्रयास, दुकानदारों और शिक्षकों की तत्परता से टली बड़ी वारदात, एसडीपीओ ने संभाला मोर्चा
परीक्षा देने जा रही छात्रा के अपहरण का प्रयास, दुकानदारों और शिक्षकों की तत्परता से टली बड़ी वारदात, एसडीपीओ ने संभाला मोर्चा
दस्तक 7 मिडिया, बिरौल , दरभंगा।
जमालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत किरतपुर अस्पताल के समीप सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अर्धवार्षिक परीक्षा देने जा रही एक हाई स्कूल की छात्रा का कुछ बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े अपहरण करने का दुस्साहस किया। हालांकि, छात्रा की सूझबूझ, स्थानीय दुकानदार के साहस और ग्रामीणों की भीड़ जुट जाने के कारण बदमाश अपने नापाक मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके और मौके से फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार से क्षेत्र के हाई स्कूलों में अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू हुई हैं। किरतपुर उच्च विद्यालय में अध्ययनरत एक छात्रा अपने नानी के गांव से परीक्षा में शामिल होने के लिए स्कूल आ रही थी। जैसे ही वह किरतपुर अस्पताल के पास पहुंची, पहले से घात लगाए बाइक सवार बदमाशों ने उसे जबरन गाड़ी पर बैठाने की कोशिश की। बदमाशों की नीयत भांपते ही छात्रा अपनी जान बचाने के लिए चीखती-चिल्लाती हुई पास ही स्थित एक दुकान में जा घुसी। साहसी दुकानदार ने जब छात्रा का बचाव किया, तो बौखलाए बदमाशों ने उसके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। हालांकि, इस दौरान शोर-शगुल्ला सुनकर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा होने लगी, जिससे डरकर सभी बदमाश मौके से भाग खड़े हुए।घटना के तुरंत बाद डरी-सहमी छात्रा ने सूझबूझ का परिचय देते हुए फोन से अपने स्कूल के शिक्षकों को पूरी आपबीती बताई। सूचना मिलते ही शिक्षक बिना देर किए फौरन मौके पर पहुंचे। वहीं, स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आपातकालीन सेवा 112 को सूचित किया।खबर मिलते ही 112 की टीम और स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची तथा छात्रा को सुरक्षित अपनी अभिरक्षा में ले लिया।घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रभाकर तिवारी स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की गहन जांच-पड़ताल की। उन्होंने जमालपुर थानाध्यक्ष को असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। एसडीपीओ श्री तिवारी के नेतृत्व में थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सहित कई पुलिस पदाधिकारी छापामारी कर रही है। बताया जाता है कि इस घटना का पुलिस जल्द ही खुलासा करने वाली है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर लिया गया है।
गायघाट पुलिस की कार्रवाई, अपहृत पिंकी कुमारी बरामद
उड़ता कुशेश्वरस्थान पर अब होने लगा चर्चा।कुशेश्वरस्थान अब सूखे नशे की गिरफ्त में, खंडहर धर्मशाला और खेत बने नशेड़ियों के अड्डे। शराबबंदी के बाद बढ़ा सूखे नशे का चलन, युवा पीढ़ी पर मंडरा रहा गंभीर खतरा।