गायघाट पुलिस की कार्रवाई, अपहृत पिंकी कुमारी बरामद

दीपक कुमार/ गायघाट

गायघाट थाना क्षेत्र से अपहृत पिंकी कुमारी को पुलिस ने बरामद कर लिया है। मामले में गायघाट थाना कांड संख्या 142/26, दिनांक 15 मई 2026 को अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद से पुलिस लगातार उसकी बरामदगी को लेकर कार्रवाई में जुटी थी।

इसी क्रम में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पिंकी कुमारी को बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि बरामदगी के बाद मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। साथ ही पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

पुलिस की कार्रवाई के बाद मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।