अस्पतालों में दवा और डॉक्टरों की कमी नहीं चलेगी, आयुक्त ने दिए सख्त निर्देश
अस्पतालों में दवा और डॉक्टरों की कमी नहीं चलेगी, आयुक्त ने दिए सख्त निर्देश
अस्पतालों में दवा और डॉक्टरों की कमी नहीं चलेगी, आयुक्त ने दिए सख्त निर्देश
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
प्रमंडलीय आयुक्त हिमांशु कुमार राय ने सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए दरभंगा, मधुबनी और समस्तीपुर के सभी सरकारी अस्पतालों में दवा, जीवनरक्षक औषधि, चिकित्सक और मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मरीजों को इलाज के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।
आयुक्त ने डीएमसीएच के अधीक्षक से सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, संसाधनों और मरीजों को मिल रही सेवाओं की जानकारी ली। साथ ही सभी सिविल सर्जनों को अनुमंडलीय अस्पतालों और पीएचसी का नियमित निरीक्षण करने को कहा। निरीक्षण के दौरान डॉक्टरों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति, दवाओं की उपलब्धता और मरीजों को मिल रही सुविधाओं की जांच करने का निर्देश दिया गया।
उन्होंने स्पष्ट किया कि अस्पतालों में चिकित्सकों की ड्यूटी निर्धारित रोस्टर के अनुसार होनी चाहिए। अस्पताल परिसर, वार्ड, शौचालय और पेयजल स्थल की नियमित सफाई के साथ मरीजों के लिए साफ बेडशीट, पेयजल और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा।
आयुक्त ने एंबुलेंस सेवा को सक्रिय रखने का भी निर्देश दिया। वहीं, पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के तहत निबंधित अल्ट्रासाउंड केंद्रों का नियमित निरीक्षण एवं जांच करने को कहा। अनियमितता मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई का निर्देश दिया गया।
बैठक में तीनों जिलों के अस्पताल, नर्सिंग होम, जांच घर, एक्स-रे केंद्र समेत अन्य स्वास्थ्य संस्थानों की स्थिति की भी समीक्षा हुई। आयुक्त ने निजी और सरकारी सभी स्वास्थ्य संस्थानों की निर्धारित मानकों के अनुरूप निगरानी सुनिश्चित करने को कहा।
उन्होंने कहा कि आमजन को गुणवत्तापूर्ण और सुगम स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके लिए संसाधन, दवा, डॉक्टर, स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। बैठक में बीएमएसआईसीएल के प्रबंधकों व अन्य पदाधिकारियों को संबंधित सिविल सर्जनों की बैठकों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का सख्त निर्देश दिया
पर्चा वितरण में तेजी लाने का निर्देश, 1800 का लक्ष्य तय, डीडीसी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक, लंबित मामलों के समयबद्ध निष्पादन पर जोर
सरेराह हत्या के तीन आरोपियों की जमानत खारिज, दो को अग्रिम जमानत नहीं