नशे के सौदागरों के खिलाफ बिरौल पुलिस का बड़ा प्रहार,स्मैक और वाहन के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
नशे के सौदागरों के खिलाफ बिरौल पुलिस का बड़ा प्रहार,स्मैक और वाहन के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
नशे के सौदागरों के खिलाफ बिरौल पुलिस का बड़ा प्रहार,स्मैक और वाहन के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बिरौल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में सूखा नशा (स्मैक) के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष छापेमारी अभियान के तहत बिरौल थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने स्मैक तस्करी के आरोप में तीन दिन दिनों के भीतर एक महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर न्यायकि हिरासत में भेज दिया है। सोमवार को प्रेसवार्ता में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रभाकर तिवारी ने बताया कि गत 18 सितम्बर 2026 को बिरौल स्थित एयरटेल टावर परिसर से 1.68 ग्राम स्मैक बरामद किया गया था। इस मामले में पूर्व में लाला पटेल और कामनी देवी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इसी कांड के नामजद फरार आरोपी दीपु कामती को 20 सितम्बर 2026 को अनुसंधानकर्ता पीएसआई सुरज कुमार के द्वारा गिरफ्तार किया गया। आरोपी दीपु कामती ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि उसने यह स्मैक सहरसा जिला के जलई थाना क्षेत्र स्थित बघवा गांव निवासी निर्मल यादव से खरीदकर बिरौल में बेचने के लिए लाया था। एसडीपीओ श्री तिवारी ने बताया कि दिनांक 20 सितम्बर 2026 को पुलिस अपर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार और राजीव कुमार के नेतृत्व में की गई छापेमारी के दौरान चार चक्का वाहन (रजिस्ट्रेशन सं० BR09AB6389) के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 4.600 ग्राम स्मैक बरामद हुआ। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(a)/25/29 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी शुभम कुमार मिश्रा ने स्वीकार किया कि उसने भी यह स्मैक निर्मल यादव (बघवा, जलई, सहरसा) से ही खरीदा था। उल्लेखनीय है कि शुभम कुमार मिश्रा की अवैध गतिविधियों के संबंध में पूर्व में मानस पोर्टल (MANAS ID के माध्यम से गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी। मौके से अपर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार और एएसआई राजीव कुमार द्वारा 4.6 मिली ग्राम स्मैक,एक-चार चक्का वाहन और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान दीपु कामती ग्राम डुमरी,थाना बिरौल,(स्मैक के मामले में फरार) तथा शुभम कुमार मिश्रा, और राजा चौधरी दोनों ग्राम बड़गांव, थाना बड़गांव, जिला दरभंगा के रूप में की गई है। इस मामले में दर्ज किए गए एफआईआर का अनुसंधान पीएसआई शैलेश कुमार को सौंपा गया है।
चार प्रमुख मार्गों पर बनेंगे छह लेन टोल प्लाजा ,37.71 करोड़ की लागत से चार जगहों पर होगा निर्माण, तीन महीने में काम पूरा करने का लक्ष्य
पर्चा वितरण में तेजी लाने का निर्देश, 1800 का लक्ष्य तय, डीडीसी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक, लंबित मामलों के समयबद्ध निष्पादन पर जोर