फरार आरोपितों पर गायघाट पुलिस का शिकंजा, कई ठिकानों पर कुर्की की कार्रवाई, एक गिरफ्तार
फरार आरोपितों पर गायघाट पुलिस का शिकंजा, कई ठिकानों पर कुर्की की कार्रवाई, एक गिरफ्तार
फरार आरोपितों पर गायघाट पुलिस का शिकंजा, कई ठिकानों पर कुर्की की कार्रवाई, एक गिरफ्तार
दीपक कुमार/ गायघाट
गायघाट। फरार आरोपितों के खिलाफ गायघाट पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। न्यायालय से जारी आदेश के बाद पुलिस ने थाना क्षेत्र के रामनगर में कुर्की वारंटी धर्मेंद्र कुमार झा को गिरफ्तार किया गया। वही मोहमद्द वसीर के घर पुलिस ने कुर्की किया।अलग-अलग स्थानों पर फरार आरोपितों के घरों और ठिकानों पर कुर्की की कार्रवाई की। पुलिस की इस कार्रवाई से फरार चल रहे आरोपितों में हड़कंप मचा हुआ है।
पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर टीम ने विभिन्न मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की। कुर्की के दौरान पुलिस ने न्यायालय के आदेश का अनुपालन करते हुए आरोपितों से संबंधित सामान को जब्त किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आसपास के लोगों को भी कानूनी प्रक्रिया की जानकारी दी।
थानाअध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि गंभीर मामलों में फरार चल रहे आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तारी से बचने वाले आरोपितों के खिलाफ न्यायालय के आदेश के अनुसार आगे भी कुर्की-जब्ती समेत अन्य कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस की लगातार कार्रवाई से क्षेत्र में फरार आरोपितों के बीच हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।