गश्ती के दौरान 40 बोतल Onerex कफ सिरप बरामद, दो युवक गिरफ्तार।

दस्तक 7 मीडिया, प्रशांत कुमार, कुशेश्वरस्थान।

तिलकेश्वर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गश्ती एवं वाहन जांच के दौरान नशीली/संदिग्ध कफ सिरप की बड़ी खेप बरामद किया है। पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान 40 बोतल Onerex Cough Syrup बरामद की गई, जिसमें प्रत्येक बोतल की मात्रा 100 एमएल है। इस तरह कुल 4 लीटर कफ सिरप बरामद होने की बात कही गई है।
पुलिस के अनुसार वाहन जांच एवं गश्ती के क्रम में कीमती कुमार, पिता अनुरुद्ध राय तथा ओमप्रकाश कुमार, पिता स्व. राजा राय, दोनों निवासी अराही, थाना नदी, जिला दरभंगा को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान इनके पास से Onerex Cough Syrup की 40 बोतल बरामद होने की बात सामने आई।
बरामदगी के बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि बरामद कफ सिरप को लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि सिरप कहां से लाया गया था तथा इसे कहां पहुंचाया जाना था।
इस मामले में थानाध्यक्ष केसरी नंदन राम ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।