कमला तटबंध पर युवक को दो गोली मारी, एक पैर में लगी मोबाइल तोड़कर फेंका,गोढेल-कुंमरौल के बीच रात 1 बजे वारदात, FSL टीम ने खून का सैंपल लिया, एक जिंदा कारतूस और खोखा किया बरामद
कमला तटबंध पर युवक को दो गोली मारी, एक पैर में लगी मोबाइल तोड़कर फेंका,गोढेल-कुंमरौल के बीच रात 1 बजे वारदात, FSL टीम ने खून का सैंपल लिया, एक जिंदा कारतूस और खोखा किया बरामद
कमला तटबंध पर युवक को दो गोली मारी, एक पैर में लगी मोबाइल तोड़कर फेंका,गोढेल-कुंमरौल के बीच रात 1 बजे वारदात, FSL टीम ने खून का सैंपल लिया, एक जिंदा कारतूस और खोखा किया बरामद
दस्तक 7 मिडिया, घनश्यामपुर/बिरौल
घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के कमला नदी के पश्चिमी तटबंध पर गोढेल और कुंमरौल गांव के बीच शनिवार की रात करीब 1 बजे बदमाशों के गोली में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी की पहचान गोढेल गांव निवासी रामाकांत पासवान के पुत्र नरेश पासवान के रूप में हुई है। उसके दाएं पैर में गोली लगी है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर स्थिति में डीएमसीएच रेफर किया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। नरेश पेशे से बिजली मिस्त्री है।
जानकारी के अनुसार, नरेश पासवान शनिवार की रात तटबंध पर बाइक के पास मोबाइल से किसी से बात कर रहा था। इसी दौरान ठेंगहा गांव की ओर से अपाची बाइक पर सवार तीन युवक पहुंचे। आरोप है कि बदमाशों ने पहले मोबाइल झपटने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। इसके बाद बाइक की चाबी लेने का प्रयास किया गया। विरोध करने पर बदमाशों ने लगातार दो गोली चला दी। इनमें से एक गोली नरेश के दाएं पैर में लगी और वह तटबंध पर गिर गया।आरोप है कि बदमाश मोबाइल लेकर उसी दिशा में भाग गए, जिस दिशा से आए थे। घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर जख्मी का मोबाइल टूटा हुआ मिला। घटना के बाद कुंमरौल गांव के कुछ लोग गोढेल में विश्वकर्मा पूजा कार्यक्रम से लौट रहे थे। उन्होंने नरेश को घायल अवस्था में तटबंध पर पड़ा देखा। ग्रामीणों की मदद से रात करीब 2:45 बजे उसे घनश्यामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां डॉ. जयंत कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए डीएमसीएच रेफर कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी और थानाध्यक्ष आलोक कुमार एफएसएल टीम के साथ पुलिस बल लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया। एफएसएल टीम ने जांच के लिए घटनास्थल से खून का सैंपल भी लिया है।
एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने घटना की पुष्टि करते हुए लूट की घटना से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि यदि लूट की मंशा होती तो अपराधी जख्मी का मोबाइल लेकर उसे तोड़कर एक किलोमीटर दूर नहीं फेंकते। साथ ही जख्मी की बाइक भी लेकर भागते। पुलिस घटना को दूसरे एंगल से भी देख रही है और सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि घायल युवक का टूटा हुआ मोबाइल पुलिस को मिल गया है। जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा।
बाइक के डिक्की में 4.5 लीटर अंग्रेजी शराब लेकर जा रहा तस्कर गिरफ्तार,कुनौनी चौक पर घनश्यामपुर पुलिस की कार्रवाई, बाइक जब्त, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
विशनपुर चौक पर देशी पिस्टल लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, गुप्त सूचना पर सरकारी भवन के पास पुलिस ने की घेराबंदी, तलाशी में हथियार बरामद