बाइक के डिक्की में 4.5 लीटर अंग्रेजी शराब लेकर जा रहा तस्कर गिरफ्तार,कुनौनी चौक पर घनश्यामपुर पुलिस की कार्रवाई, बाइक जब्त, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

दस्तक 7 मिडिया, घनश्यामपुर।


स्थानीय थाना पुलिस ने शनिवार देर रात गुप्त सूचना के आधार पर कुनौनी चौक से मोटरसाइकिल की डिक्की में अंग्रेजी शराब लेकर जा रहे एक युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक की पहचान कुनौनी गांव निवासी पवन पासवान के पुत्र विजय पासवान के रूप में हुई है। पुलिस ने उसकी मोटरसाइकिल की डिक्की से 4.5 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है।
थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक शराब तस्कर मोटरसाइकिल की डिक्की में शराब रखकर तस्करी करने जा रहा है। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस टीम कुनौनी चौक पहुंची। वहां संदिग्ध युवक को रोककर मोटरसाइकिल की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान डिक्की से 4.5 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इसके बाद युवक को गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल और शराब को थाने लाया गया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ मद्यनिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। रविवार को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।