बदमाशों की फायरिंग में बिजली मिस्त्री जख्मी, हालत स्थिर। मोबाइल और बाइक की चाबी छीनने का विरोध करने पर मारी गोली ,दाहिने पैर को चीरकर आरपार हो गई गोली, बारूद के कण भी मिले

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के तूमौल नयानगर स्थित कमला बांध के पास शनिवार देर रात बदमाशों ने लूटपाट का विरोध करने पर एक बिजली मिस्त्री को गोली मारकर जख्मी कर दिया। गोली उसके दाहिने पैर की पिंडली को चीरते हुए आरपार हो गई। घायल नरेश पासवान (30), रामाकांत पासवान के पुत्र हैं। डीएमसीएच में रविवार को डॉक्टरों ने जांच के बाद पैर में गोली के आरपार होने की पुष्टि की। जख्म में बारूद के कण भी मिले हैं। फिलहाल नरेश की हालत स्थिर बताई जा रही है और उसका इलाज डीएमसीएच के सर्जिकल क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीडब्ल्यू) में चल रहा है।
घायल की मां श्यामा देवी ने बताया कि नरेश बिजली मिस्त्री का काम करता है। शनिवार देर रात वह गोढ़ैला से विश्वकर्मा पूजा का मेला देखकर बाइक से घर लौट रहा था। नयानगर चौक के पास मोबाइल पर फोन आने के बाद उसने बाइक रोककर बात करना शुरू किया। इसी दौरान पीछे से तीन बाइक सवार अज्ञात युवक वहां पहुंचे और उसका मोबाइल छीन लिया।
इसके बाद बदमाशों में से एक ने नरेश की बाइक की चाबी निकाल ली। नरेश ने इसका विरोध किया तो एक बदमाश ने उस पर गोली चला दी। गोली उसके दाहिने पैर की पिंडली में लगी और आरपार हो गई। फायरिंग के बाद सड़क पर अन्य वाहनों को आता देख बदमाश नीले रंग की अपाचे बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और नरेश के स्वजन को सूचना दी। इसके बाद घायल को घनश्यामपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद रविवार सुबह बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। यहां नरेश का इलाज जारी है। पुलिस बदमाशों की पहचान और घटना की जांच में जुटी है।
बेनीबाद आयान हत्याकांड में 7 महीने से कार्रवाई का इंतजार, बेटे के कातिल की गिरफ्तारी को भटक रहे मां-बाप, 7 महीने बाद भी जांच अधूरी, आरोपी के गिरफ्तारी के इंतजार में परिवार
बाइक के डिक्की में 4.5 लीटर अंग्रेजी शराब लेकर जा रहा तस्कर गिरफ्तार,कुनौनी चौक पर घनश्यामपुर पुलिस की कार्रवाई, बाइक जब्त, न्यायिक हिरासत में भेजा गया