गणपति पूजा में मंदिर परिसर में अश्लील डांस, वीडियो वायरल ,
मंच पर देर रात तक चलता रहा फूहड़ नृत्य, प्रशासनिक कर्मियों की मौजूदगी पर भी उठे सवाल
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
सदर थाना क्षेत्र के कबीरचक मथुरापुर स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में शनिवार को गणपति पूजा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मंदिर परिसर में देर रात तक कथित तौर पर अश्लील डांस का आयोजन किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और प्रबुद्ध वर्ग में पूजा समिति के प्रति नाराजगी देखी जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर परिसर आस्था और धार्मिक गतिविधियों का केंद्र है। ऐसे स्थान पर धार्मिक आयोजन की आड़ में इस तरह के फूहड़ कार्यक्रम का आयोजन आपत्तिजनक है। लोगों ने कहा कि पूजा के दौरान भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम होने चाहिए, न कि ऐसे नृत्य जिनसे धार्मिक स्थल की गरिमा प्रभावित हो
