12वें दिन मधुबनी से सकुशल मिला गौरव, बेनीबाद पुलिस की तकनीकी जांच रंग लाई
12वें दिन मधुबनी से सकुशल मिला गौरव, बेनीबाद पुलिस की तकनीकी जांच रंग लाई
12वें दिन मधुबनी से सकुशल मिला गौरव, बेनीबाद पुलिस की तकनीकी जांच रंग लाई
दीपक कुमार/ गायघाट
8 सितंबर से लापता 16 वर्षीय गौरव कुमार की तलाश में पुलिस और परिजन लगातार जुटे थे। तकनीकी टीम की मदद से बेनीबाद पुलिस ने सुराग जुटाया और मधुबनी से गौरव को सकुशल बरामद कर परिजनों को राहत दी।
बेनीबाद थाना क्षेत्र के केवटसा गांव से 8 सितंबर को लापता हुए 16 वर्षीय गौरव कुमार को पुलिस ने 12वें दिन सकुशल बरामद कर लिया। गौरव, केवटसा निवासी गोविंद कुंवर का पुत्र है। उसके लापता होने के बाद से ही परिजन लगातार उसकी खोजबीन में जुटे थे और पुलिस से भी उसकी सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई जा रही थी।
मामले को गंभीरता से लेते हुए बेनीबाद पुलिस ने तकनीकी टीम की मदद से जांच शुरू की। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर गौरव के संबंध में आवश्यक जानकारी जुटाई और संभावित स्थानों पर तलाश तेज की। लगातार प्रयास के बाद पुलिस ने गौरव कुमार को मधुबनी से सकुशल बरामद कर लिया।गौरव के सकुशल मिलने की जानकारी मिलते ही परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। लंबे समय से बेटे की तलाश में परेशान परिवार ने उसके सकुशल मिलने पर राहत की सांस ली। पुलिस द्वारा आगे की आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जा रही है।