श्रमिकों को योजनाओं की जानकारी, 30 को मिली नई साइकिल,
बाल श्रम के खिलाफ विधायक ने दिलाई शपथ, करीब 50 लाभुकों को विभिन्न योजनाओं का मिला लाभ,
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा /बिरौल
श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से शनिवार को बिरौल प्रखंड कार्यालय सभागार में जागरूकता सह आवेदन सृजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में निर्माण श्रमिकों को बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की योजनाओं की जानकारी देने के साथ मौके पर कई लाभुकों के बीच योजनाओं का लाभ वितरित किया गया। कार्यक्रम में 30 निबंधित निर्माण श्रमिकों को साइकिल क्रय अनुदान दिया गया। नई साइकिल मिलने के बाद श्रमिकों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी।
