व्यवहार न्यायालय से गुजरेगा एलिवेटेड रोड!जिला जज और डीएम ने किया संयुक्त स्थल निरीक्षण, एलाइनमेंट व परियोजना से जुड़े बिंदुओं पर लिया जायजा
व्यवहार न्यायालय से गुजरेगा एलिवेटेड रोड!जिला जज और डीएम ने किया संयुक्त स्थल निरीक्षण, एलाइनमेंट व परियोजना से जुड़े बिंदुओं पर लिया जायजा
व्यवहार न्यायालय से गुजरेगा एलिवेटेड रोड ?जिला जज और डीएम ने किया संयुक्त स्थल निरीक्षण, एलाइनमेंट व परियोजना से जुड़े बिंदुओं पर लिया जायजा
दस्तक 7मीडिया /विधि संवाददाता
प्रस्तावित एलिवेटेड रोड परियोजना को लेकर शनिवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार शर्मा और जिलाधिकारी कौशल कुमार ने संयुक्त रूप से व्यवहार न्यायालय परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया। प्रस्तावित एलिवेटेड मार्ग के एलाइनमेंट में व्यवहार न्यायालय परिसर का कुछ हिस्सा आने के मद्देनजर दोनों अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान प्रस्तावित एलिवेटेड रोड के एलाइनमेंट के संदर्भ में न्यायालय परिसर की वास्तविक स्थिति, परियोजना क्षेत्र में आने वाले हिस्से तथा निर्माण कार्य से जुड़े संभावित बिंदुओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने स्थल की स्थिति को समझते हुए परियोजना के क्रियान्वयन से संबंधित आवश्यक पहलुओं पर भी विचार-विमर्श किया।
संयुक्त निरीक्षण का उद्देश्य परियोजना के निर्माण के दौरान न्यायालय परिसर की व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक बिंदुओं को पहले से चिह्नित करना और स्थल की वास्तविक स्थिति के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करना रहा। अधिकारियों ने परियोजना से जुड़े पहलुओं का मौके पर ही अवलोकन किया, ताकि एलिवेटेड रोड के निर्माण की प्रक्रिया में आवश्यक समन्वय बनाए रखा जा सके।