दरभंगा :बिरौल क्षेत्र अंतर्गत एयरटेल टावर परिसर में फल-फूल रहा था स्मैक का काला कारोबार, पुलिस ने छापेमारी कर टेक्नीशियन को किया गिरफ्तार
दरभंगा :बिरौल क्षेत्र अंतर्गत एयरटेल टावर परिसर में फल-फूल रहा था स्मैक का काला कारोबार, पुलिस ने छापेमारी कर टेक्नीशियन को किया गिरफ्तार
दरभंगा:बिरौल क्षेत्र अंतर्गत एयरटेल टावर परिसर में फल-फूल रहा था स्मैक का काला कारोबार, पुलिस ने छापेमारी कर टेक्नीशियन को किया गिरफ्तार
दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
दरभंगा जिला के बिरौल थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरी मोड़ स्थित एयरटेल टावर परिसर में अवैध रूप से चल रहे स्मैक (सूखा नशा) के कारोबार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए टावर के टेक्नीशियन और एक महिला सुरक्षा गार्ड को हिरासत में लेकर पूछताछ करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, बिरौल थाना के अपर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि श्री कृष्णा आइडल पब्लिक स्कूल के आगे डुमरी मोड़ स्थित एयरटेल टावर कैंपस के एक कमरे में अवैध रूप से स्मैक का निर्माण और खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना में बताया गया था कि बाहर से तरल पदार्थ के रूप में नशा मंगवाकर टावर परिसर में सुखाकर (स्मैक) तैयार किया जाता है और आसपास के इलाकों में बेचा जाता है।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और थानाध्यक्ष बिरौल के निर्देश पर कृषि समन्वयक शैलेन्द्र कुमार चमन को दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया। 18 सितंबर 2026 की रात पुलिस बल और मैजिस्ट्रेट की संयुक्त टीम ने टावर परिसर स्थित कमरे में छापेमारी की। अपर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि
छापेमारी के दौरान कमरे से एक शीशे की प्लेट पर चिपका हुआ स्मैक, ब्लेड, चाकू, स्टील का चम्मच, एल्युमिनियम फॉयल और प्लास्टिक की बोतल (हुक्का/फूका) बरामद किया गया। इलेक्ट्रॉनिक मापतौल मशीन से जांच करने पर बरामद स्मैक का कुल वजन 4.11 ग्राम (एल्युमिनियम रोल सहित) पाया गया। मौके से मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र (बहिलवारा ग्वाल दक्षिण) के निवासी और टावर में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत लाला पटेल (40 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। वहीं कामनी देवी (50 वर्ष) और दीपू कामती (25 वर्ष), जो सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्य करता था, मौके से दीपू कामती फरार चल रहा है। इस संदर्भ में बिरौल थाना में विभिन्न धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
बच्चों के इलाज में एंटीबायोटिक का अंधाधुंध इस्तेमाल रोकने पर जोर, आईएपी की ‘स्ट्राइक एंटीबायोटिक्स टी-20’ कार्यशाला में 68 चिकित्सकों ने लिया प्रशिक्षण, संक्रमण के अनुसार दवा चयन और सही अवधि पर हुई चर्चा
व्यवहार न्यायालय से गुजरेगा एलिवेटेड रोड!जिला जज और डीएम ने किया संयुक्त स्थल निरीक्षण, एलाइनमेंट व परियोजना से जुड़े बिंदुओं पर लिया जायजा