बच्चों के इलाज में एंटीबायोटिक का अंधाधुंध इस्तेमाल रोकने पर जोर,
आईएपी की ‘स्ट्राइक एंटीबायोटिक्स टी-20’ कार्यशाला में 68 चिकित्सकों ने लिया प्रशिक्षण, संक्रमण के अनुसार दवा चयन और सही अवधि पर हुई चर्चा
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /अफजल खान
बच्चों में हर बुखार या संक्रमण के लिए एंटीबायोटिक जरूरी नहीं है। संक्रमण की प्रकृति, गंभीरता और आवश्यक जांच के आधार पर ही एंटीबायोटिक का चयन किया जाना चाहिए। इसके गलत या अनावश्यक इस्तेमाल से दवा-प्रतिरोधी संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। इसी संदेश के साथ इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (आईएपी) दरभंगा शाखा की ओर से शनिवार को एकमी स्थित राज रिसॉर्ट में ‘स्ट्राइक एंटीबायोटिक्स टी-20’ कार्यशाला आयोजित की गई।

