100 पदों पर नौकरी का मौका, 21 को बेनीपुर ITI में जॉब कैंप ,

MIKUNI INDIA में मशीन ऑपरेटर समेत अन्य पदों पर होगी बहाली, ITI-डिप्लोमा पास युवाओं का होगा साक्षात्कार

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

जिला नियोजनालय की ओर से जिले के ITI और डिप्लोमा पास युवाओं को रोजगार का अवसर उपलब्ध कराने के लिए 21 सितंबर को बेनीपुर आईटीआई परिसर में जॉब कैंप आयोजित किया जाएगा। युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में आयोजित इस कैंप में MIKUNI INDIA PVT LTD की ओर से कुल 100 पदों पर नियुक्ति के लिए साक्षात्कार लिया जाएगा।

जिला नियोजनालय के सहायक निदेशक ने बताया कि जॉब कैंप में Machine Operator और Maintain Productor पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। साक्षात्कार की प्रक्रिया ऑनलाइन ऑडियो कॉल/वीडियो कॉल के माध्यम से होगी। कैंप का आयोजन सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक किया जाएगा।

बहाली के लिए ITI एवं डिप्लोमा उत्तीर्ण अभ्यर्थी पात्र होंगे। अभ्यर्थियों की उम्र 18 से 29 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी की ओर से 15 हजार रुपये प्रतिमाह CTC दिया जाएगा। नियोजनालय ने इच्छुक और योग्य युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में जॉब कैंप में पहुंचकर रोजगार के अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

अभ्यर्थी भारत सरकार के NCS पोर्टल (ncs.gov.in) पर ऑनलाइन निबंधन करा सकते हैं। जॉब कैंप में पहुंचकर भी निबंधन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। अभ्यर्थियों को अपने साथ बायोडाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्र, पांच रंगीन फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड तथा अन्य आवश्यक प्रमाणपत्रों की छायाप्रति लानी होगी।जॉब कैंप में भाग लेना पूरी तरह निःशुल्क है।