दिव्यांगों और बुजुर्गों को मिला सहारा, उपकरणों से आसान होगी जिंदगी , पोलो मैदान में सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने 162 लाभुकों के बीच बांटे सहायक उपकरण, मोटर ट्राईसाइकिल से व्हीलचेयर तक मिली सहायता
दिव्यांगों और बुजुर्गों को मिला सहारा, उपकरणों से आसान होगी जिंदगी , पोलो मैदान में सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने 162 लाभुकों के बीच बांटे सहायक उपकरण, मोटर ट्राईसाइकिल से व्हीलचेयर तक मिली सहायता
दिव्यांगों और बुजुर्गों को मिला सहारा, उपकरणों से आसान होगी जिंदगी ,
पोलो मैदान में सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने 162 लाभुकों के बीच बांटे सहायक उपकरण, मोटर ट्राईसाइकिल से व्हीलचेयर तक मिली सहायता
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में शनिवार को पोलो मैदान इंडोर स्टेडियम, लहेरियासराय में महत्वपूर्ण पहल की गई। भारत सरकार की राष्ट्रीय बायो श्री एवं एडीपी योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में पात्र लाभुकों के बीच निःशुल्क सहायक उपकरण वितरित किए गए। सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और लाभुकों को उपकरण प्रदान किए।
कार्यक्रम में जरूरत के अनुसार 08 मोटर ट्राईसाइकिल, 04 ब्रेल किट, 04 सीपी चेयर, 36 बैसाखी, 01 वॉकर, 02 रॉलेट, 19 तीन पहिया साइकिल, 12 कान की मशीन, 02 कमोड कुर्सी, 20 घुटने के बेल्ट, 01 स्क्रैल बेल्ट, 12 सिलिकोन कुशन, 01 टेट्रापोड, 02 ट्राइपोड, 12 छड़ी और 23 व्हीलचेयर वितरित किए गए।
लाभुकों को संबोधित करते हुए सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार की इन योजनाओं का उद्देश्य दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को उनकी जरूरत के अनुरूप सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर उनके जीवन को सुगम बनाना है। उन्होंने कहा कि उपकरण मिलने से लाभुकों के आवागमन के साथ-साथ दैनिक गतिविधियों में भी काफी सुविधा होगी।
उन्होंने कहा कि सरकार समाज के दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिक वर्ग को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। सहायक उपकरणों के वितरण के बाद लाभुकों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। लाभुकों ने सरकार और जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया।
कार्यक्रम में सहायक निदेशक दिव्यांगजन कोषांग आशीष अमन, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग शशि कुमार सहित जनप्रतिनिधि एवं संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे।
रसियारी पुल के पिलर में फंसा मिला पुरुष का शव, नाव के सहारे पुलिस ने निकाला बाहर; 72 घंटे डीप फ्रीजर में रखा जाएगा
100 पदों पर नौकरी का मौका, 21 को बेनीपुर ITI में जॉब कैंप , MIKUNI INDIA में मशीन ऑपरेटर समेत अन्य पदों पर होगी बहाली, ITI-डिप्लोमा पास युवाओं का होगा साक्षात्कार