रसियारी पुल के पिलर में फंसा मिला पुरुष का शव, नाव के सहारे पुलिस ने निकाला बाहर; 72 घंटे डीप फ्रीजर में रखा जाएगा
रसियारी पुल के पिलर में फंसा मिला पुरुष का शव, नाव के सहारे पुलिस ने निकाला बाहर; 72 घंटे डीप फ्रीजर में रखा जाएगा
रसियारी पुल के पिलर में फंसा मिला पुरुष का शव, नाव के सहारे पुलिस ने निकाला बाहर; 72 घंटे डीप फ्रीजर में रखा जाएगा
दस्तक 7 मिडिया, घनश्यामपुर।
घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के रसियारी पुल के नीचे शनिवार सुबह कमला नदी में पन्नी में बंधा एक शव तैरता मिला। शव पुल के पिलर में फंसा हुआ था। ग्रामीणों की सूचना पर थानाध्यक्ष आलोक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने नाव के सहारे काफी मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला। शव पुरुष का बताया जा रहा है, जिसकी उम्र करीब 45 वर्ष होने का अनुमान है। ग्रामीणों के अनुसार, शव लगभग चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा था। स्थानीय ग्रामीण मुरारी झा, मिथिलेश पासवान, मनीष कुमार और प्रदीप ठाकुर ने बताया कि शव के हाथ-पैर बंधे हुए थे। उसे पहले साड़ी से लपेटा गया था और इसके बाद ऊपर से पन्नी में बांधा गया था। ग्रामीणों ने शव को नदी में फेंके जाने की आशंका जताई। उनका कहना है कि कमला नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण शव बहकर रसियारी पुल के पिलर में फंस गया होगा। हालांकि, शव की परिस्थितियों को लेकर हत्या या किसी अन्य घटना की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।
थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि शव की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच, दरभंगा भेज दिया है। शव की पहचान कराने और मामले की जांच के लिए पुलिस कार्रवाई में जुटी है। पहचान के उद्देश्य से शव को 72 घंटे तक डी फ्रीजर में सुरक्षित रखा जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों एवं घटना की वास्तविक स्थिति के संबंध में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।
दिनदहाड़े ज्वेलर्स लूट के आरोपी समेत चार को जमानत से झटका, सभी अर्जियां खारिज
दिव्यांगों और बुजुर्गों को मिला सहारा, उपकरणों से आसान होगी जिंदगी , पोलो मैदान में सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने 162 लाभुकों के बीच बांटे सहायक उपकरण, मोटर ट्राईसाइकिल से व्हीलचेयर तक मिली सहायता