विश्वकर्मा पूजा पर भक्ति जागरण में रातभर झूमते रहे श्रद्धालु, भक्तिमय हुआ नगर पंचायत भरवाड़ा का बौका चौक

दस्तक 7मीडिया ,सिंहवाड़ा/

नगर पंचायत भरवाड़ा स्थित बौका चौक पर गुरुवार की रात विश्वकर्मा पूजा के शुभ अवसर पर एक दिवसीय भक्ति जागरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नव युवक विश्वकर्मा पूजा समिति, बौका चौक के द्वारा किया गया भक्ति जागरण में बाहर से आए कलाकारों ने भगवान विश्वकर्मा की भक्ति से ओत-प्रोत एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। भगवान विश्वकर्मा के जयकारों और भक्ति गीतों की मधुर धुन पर श्रद्धालु पूरी रात झूमते रहे। गीत-संगीत और भक्ति की धुन से पूरा बौका चौक भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान आयोजकों एवं अतिथियों ने कहा कि विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर ग्रामीणों के मनोरंजन के साथ-साथ धार्मिक वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से भक्ति जागरण का आयोजन किया गया है। भक्ति जागरण के दौरान कलाकारों ने बाबा विश्वकर्मा की महिमा का गुणगान करते हुए कई भक्ति गीत प्रस्तुत किए। भगवान विश्वकर्मा के भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक नाचते-गाते नजर आए। वही महाकाल झांकी देखने के लिए लोगो की भीड़ उमड़ी रही
कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं युवाओं ने जागरण में पहुंचकर भक्ति गीतों का आनंद लिया। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ देर रात तक बनी रही।
मौके पर नव युवक विश्वकर्मा पूजा समिति के अध्यक्ष, सचिव सहित पूजा कमिटी के सदस्यों के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे