गायघाट अंचल में लगा जनता दरबार, भूमि विवाद के मामलों की हुई सुनवाई
गायघाट अंचल में लगा जनता दरबार, भूमि विवाद के मामलों की हुई सुनवाई
गायघाट अंचल में लगा जनता दरबार, भूमि विवाद के मामलों की हुई सुनवाई
दीपक कुमार/ गायघाट
गायघाट। अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें भूमि विवाद से जुड़े विभिन्न मामलों की सुनवाई की गई। जनता दरबार में पहुंचे ग्रामीणों ने जमीन की पैमाइश, सीमांकन, दाखिल-खारिज सहित अन्य राजस्व संबंधी समस्याओं को सीओ के समक्ष रखा।
सीओ पुष्प राज ने फरियादियों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित मामलों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया। कई मामलों में आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई तथा संबंधित कर्मियों को मामले के निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जनता दरबार में अधिकारियों ने कहा कि भूमि विवाद से जुड़े मामलों के समाधान के लिए प्रशासन की ओर से नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीणों से अपील की गई कि वे भूमि संबंधी विवादों में कानून को हाथ में न लें और अपनी शिकायतों का समाधान प्रशासनिक स्तर पर कराएं।