शौच के लिए निकली 75 वर्षीय वृद्धा की बकिया नदी में डूबने से मौत, गांव में मातम,
बेनीबाद थाना क्षेत्र के कांटा गांव की घटना, मलाही स्थित बकिया नदी में डूबने से गई जान।
पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा, घटना के बाद परिजनों में मचा कोहराम।
दीपक कुमार/ गायघाट
बेनीबाद/मुजफ्फरपुर। बेनीबाद थाना क्षेत्र के कांटा गांव में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में करीब 75 वर्षीय महिला की बकिया नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतका की पहचान कांटा गांव निवासी स्व. मकसुदन पासवान की पत्नी जानकी देवी के रूप में हुई है।

