मंडल कारा और पर्यवेक्षण गृह का औचक निरीक्षण, बंदियों की सुविधाओं का लिया जायजा, जेल मैनुअल व न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप व्यवस्था सुनिश्चित करने का दिया निर्देश
मंडल कारा और पर्यवेक्षण गृह का औचक निरीक्षण, बंदियों की सुविधाओं का लिया जायजा, जेल मैनुअल व न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप व्यवस्था सुनिश्चित करने का दिया निर्देश
मंडल कारा और पर्यवेक्षण गृह का औचक निरीक्षण, बंदियों की सुविधाओं का लिया जायजा,
जेल मैनुअल व न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप व्यवस्था सुनिश्चित करने का दिया निर्देश
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दरभंगा अजय कुमार शर्मा ने शुक्रवार को मंडल कारा दरभंगा एवं पर्यवेक्षण गृह का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जेल की प्रशासनिक व्यवस्था, सुरक्षा, स्वच्छता और बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं की गहनता से जानकारी ली।
उन्होंने बंदियों के रहन-सहन, खानपान, स्वास्थ्य सुविधा, पेयजल आपूर्ति और स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही कारा की सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की गुणवत्ता भी देखी। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने स्पष्ट निर्देश दिया कि कारा का संचालन जेल मैनुअल तथा सर्वोच्च न्यायालय एवं उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया जाए।
निरीक्षण के दौरान विचाराधीन बंदियों और सजायाफ्ता कैदियों को उपलब्ध कराई जा रही निःशुल्क विधिक सहायता की भी समीक्षा की गई। उन्होंने अंडरट्रायल रिव्यू कमेटी की सिफारिशों तथा गरीब कैदियों को सहायता प्रदान करने वाली योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया। संबंधित अधिकारियों को जरूरतमंद बंदियों तक विधिक सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए गए।
इसके बाद प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने पर्यवेक्षण गृह का भी निरीक्षण किया। वहां आवासित बच्चों से मुलाकात कर उनके रहन-सहन, भोजन, स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को मिलने वाली व्यवस्थाओं को भी गंभीरता से देखा और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जुनैद आलम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी मौजूद रहीं। मौके पर मंडल कारा अधीक्षक स्नेहलता, लीगल ऐड डिफेंस सदस्य पिंकु कुमार यादव, जेलर सुनील कुमार, अमित कुमार झा तथा जेल चिकित्सक डॉ. सरोज कुमार सुमन सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की उपस्थिति और पोषण व्यवस्था पर नगर आयुक्त की नजर, नगर आयुक्त गरिमा लोहिया ने तीन केंद्रों का किया निरीक्षण, साफ-सफाई व मूलभूत सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश
बोलेरो कोसी बांध से नीचे पलटी, दो की मौत, तीन घायल।