नवादा में हथियारों के साथ अमन झा गिरफ्तार,

दो देशी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस और मोबाइल बरामद; बहेड़ा पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

बहेड़ा/दरभंगा।

बहेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने हथियारों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना और जांच के आधार पर ग्राम नवादा में कार्रवाई करते हुए अमन झा, पिता संजय झा, निवासी नवादा, थाना बहेड़ा, जिला दरभंगा को पकड़ा गया।

पुलिस ने गिरफ्तार युवक के पास से दो देशी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। हथियार और कारतूस मिलने के बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया।

बहेड़ा थाना पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान हथियार रखने के उद्देश्य, इसके संभावित इस्तेमाल और हथियारों की आपूर्ति से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि बरामद हथियार और कारतूस आरोपी तक कैसे पहुंचे तथा इनके जरिए किसी आपराधिक घटना की योजना तो नहीं बनाई जा रही थी। बरामद मोबाइल फोन की भी जांच की जा रही है, जिससे मामले से जुड़े अन्य सुराग मिलने की संभावना है।इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने क्षेत्र में निगरानी और गश्त बढ़ा दी हें।