एयरपोर्ट टर्मिनल निर्माण की रफ्तार पर डीएम की नजर,

डीएम कौशल कुमार ने किया निर्माणाधीन टर्मिनल भवन का निरीक्षण, तय समय-सीमा में काम पूरा करने का निर्देश

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

जिलाधिकारी कौशल कुमार ने शुक्रवार को निर्माणाधीन दरभंगा एयरपोर्ट टर्मिनल भवन का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यकारी एजेंसी और संबंधित अधिकारियों से अब तक पूरे किए गए कार्यों की जानकारी ली और निर्माण की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने निर्माण कार्य से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कार्य में गति बनाए रखते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता के साथ समयबद्धता का भी विशेष ध्यान रखा जाए।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और अभियंताओं को आपसी समन्वय के साथ कार्यों की नियमित निगरानी करने को कहा, ताकि निर्माण में अनावश्यक विलंब नहीं हो। निरीक्षण के दौरान सहायक समाहर्ता कल्पना रावत समेत संबंधित विभागों के अभियंता एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।