कुशेश्वरस्थान में कार से 69.48 लीटर विदेशी शराब जब्त, केवटी में भी 5.75 लीटर शराब बरामद

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, सेवन और परिवहन पर रोक लगाने को लेकर दरभंगा पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में कुशेश्वरस्थान और केवटी थाना क्षेत्रों में पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए विदेशी व चुलाई शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान एक हुंडई कार भी जब्त की गई है।

कुशेश्वरस्थान में कार से मिली शराब

वाहन चेकिंग के दौरान कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के बेर गांव के पास पुलिस ने एक हुंडई कार की जांच की। तलाशी के दौरान कार से 69.48 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब के साथ वाहन को भी जब्त कर लिया। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

केवटी में भी शराब बरामद 

इधर, नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष छापेमारी अभियान के दौरान केवटी थाना क्षेत्र में पुलिस ने 3.750 लीटर विदेशी शराब और 2 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद की। पुलिस के अनुसार अवैध शराब के कारोबार और परिवहन पर रोक लगाने के लिए क्षेत्र में लगातार छापेमारी और निगरानी की जा रही है।