पीएम मोदी के जन्मदिन पर जगमग हुआ बिरौल अनुमंडल, विधायक सुजीत कुमार ने परिवार संग जलाए दीप

दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर बिरौल अनुमंडल क्षेत्र में वृहस्पतिवार को उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। इस खास मौके पर केवल सरकारी स्कूलों या संस्थान ही नहीं, बल्कि आम जनमानस और भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों ने भी अपने-अपने घरों को दीपों की रोशनी से रोशन कर प्रधानमंत्री के प्रति अपना स्नेह और सम्मान प्रकट किया। गौड़ा बौराम विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुजीत कुमार ने इस अवसर को बेहद आत्मीय और खास अंदाज में मनाया। उन्होंने अपने पूरे परिवार के साथ गृह-परिसर में पंक्तिबद्ध दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री मोदी की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और यशस्वी जीवन की ईश्वर से कामना की। विधायक सुजीत कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री का नेतृत्व देश को एक नई दिशा दे रहा है, और जनता का यह उत्साह उनके प्रति जन-जन के विश्वास को दर्शाता है। क्षेत्र के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में भी इस अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यालय परिसरों में शिक्षकों और कर्मचारियों ने दीप जलाकर दीपावली जैसा माहौल बना दिया। इसके अलावा कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने अपने-अपने घरों के मुख्य द्वार और आंगनों में दीये जलाकर पीएम मोदी के जन्मोत्सव को उत्सव के रूप में मनाया। पूरे अनुमंडल क्षेत्र में रात भर जगमगाते दीपों ने उत्सव के इस माहौल को और अधिक भव्य और स्मरणीय बना दिया।