नए रूट पर निकला विश्वकर्मा प्रतिमा विसर्जन जुलूस, प्रशासन की निगरानी में कायम रही शांति,
कटहलिया में मार्ग को लेकर चर्चा के बाद प्रशासन ने तय कराया वैकल्पिक रास्ता, पुलिस बल की मौजूदगी में सौहार्दपूर्ण माहौल में आगे बढ़ा जुलूस
सिंहवाड़ा/दरभंगा।
सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र की कटासा पंचायत के कटहलिया गांव में शुक्रवार को बाबा विश्वकर्मा पूजा की प्रतिमा का विसर्जन प्रशासन द्वारा निर्धारित नए मार्ग से कराया गया। पूर्व में विसर्जन मार्ग को लेकर चर्चा में रहे मामले को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती और जुलूस के लिए वैकल्पिक रूट निर्धारित किया।
