भवानीपुर में गोदावरी ईंट उद्योग परिसर में श्री श्री 108 विश्वकर्मा पूजनोत्सव’ धूमधाम से संपन्न, भक्तिमय माहौल में हुआ महाप्रसाद का वितरण
भवानीपुर में गोदावरी ईंट उद्योग परिसर में श्री श्री 108 विश्वकर्मा पूजनोत्सव’ धूमधाम से संपन्न, भक्तिमय माहौल में हुआ महाप्रसाद का वितरण
भवानीपुर में गोदावरी ईंट उद्योग परिसर में श्री श्री 108 विश्वकर्मा पूजनोत्सव’ धूमधाम से संपन्न, भक्तिमय माहौल में हुआ महाप्रसाद का वितरण
दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
शिल्पकार एवं निर्माण के देवता भगवान विश्वकर्मा की आराधना के पावन अवसर पर भवानीपुर स्थित मेसर्स गोदावरी ईंट उद्योग (न रोहाड़ महमुदा रोड) परिसर में ‘श्री श्री 108 विश्वकर्मा पूजनोत्सव’ का भव्य एवं अलौकिक आयोजन किया गया। गुरुवार को आयोजित इस पूजनोत्सव में पूरा संस्थान परिसर भक्ति,श्रद्धा और उल्लास के वातावरण से सराबोर रहा। समारोह का शुभारंभ पंडितों द्वारा संपूर्ण वैदिक रीति-रिवाजों और शास्त्रोक्त मंत्रोच्चारण के साथ हुआ। यजमानों ने भगवान विश्वकर्मा का ध्यान कर यंत्रों, औजारों और प्रतिष्ठान की सुख-समृद्धि की कामना के साथ विशेष पूजा-अर्चना की। महाआरती के उपरांत उपस्थित सैकड़ों श्रद्धालुओं के बीच पवित्र महाप्रसाद का वितरण किया गया।
इस अवसर पर भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ के जिला संयोजक (पूर्वी) कृष्ण मोहन महतो मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने क्षेत्र के गणमान्य लोगों, समाजसेवियों और मीडिया प्रतिनिधियों (पत्रकारों) को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। श्री महतो ने समाज के निर्माण और विकास में भगवान विश्वकर्मा के योगदान एवं कर्म की महत्ता पर प्रकाश डाला।
धार्मिक उल्लास से भरे इस कार्यक्रम में क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियों और स्थानीय नागरिकों ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। मौके पर मुख्य रूप से सनोज नायक,बैद्यनाथ पूर्वे,सुनील कुमार गाड़ा,राजा शर्मा,ललित यादव,सुरेन्द्र कुमार यादव,
सरोज यादव,रमण यादव,सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति ने आए हुए सभी अतिथियों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।
पीएम मोदी के जन्मदिन पर गायघाट पूर्वी मंडल में दीप उत्सव, रोशनी से जगमगाया माहौल,भाजपा कार्यकर्ताओं ने जलाए दीप, प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की
मध्यस्थता से टूटा विवाद, फिर जुड़ा परिवार , पति-पत्नी में समझौता कर खत्म कराया वैवाहिक विवाद, बच्चे को फिर मिला माता-पिता का प्यार