पीएम मोदी के जन्मदिन पर गायघाट पूर्वी मंडल में दीप उत्सव, रोशनी से जगमगाया माहौल,भाजपा कार्यकर्ताओं ने जलाए दीप, प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की
पीएम मोदी के जन्मदिन पर गायघाट पूर्वी मंडल में दीप उत्सव, रोशनी से जगमगाया माहौल,भाजपा कार्यकर्ताओं ने जलाए दीप, प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की
पीएम मोदी के जन्मदिन पर गायघाट पूर्वी मंडल में दीप उत्सव,
रोशनी से जगमगाया माहौल,भाजपा कार्यकर्ताओं ने जलाए दीप, प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की
दीपक कुमार/ गायघाट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गायघाट पूर्वी मंडल में दीप उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा के पूर्वी मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश गामी, बिकाऊ यादव, रामविनय सहनी, संजीव यादव समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उत्साह के साथ दीप जलाकर प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और प्रधानमंत्री के जन्मदिन को उत्साहपूर्वक मनाया। दीपों की रोशनी से आयोजन स्थल का माहौल आकर्षक नजर आया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर सेवा और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से दिवस को यादगार बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने जन्मदिन पर देशभर से मिले स्नेह और आशीर्वाद के लिए लोगों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक आशीर्वाद देश की सेवा के उनके संकल्प को और मजबूत करता है।
सिंहवाड़ा के चर्चित कटहलिया गांव में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च निकाला , सीसीटीवी ,ड्रोन कैमरे से होगी विसर्जन की निगरानी , चप्पे चप्पे पर रहेगी पुलिस की तैनाती
भवानीपुर में गोदावरी ईंट उद्योग परिसर में श्री श्री 108 विश्वकर्मा पूजनोत्सव’ धूमधाम से संपन्न, भक्तिमय माहौल में हुआ महाप्रसाद का वितरण