सिंहवाड़ा के चर्चित कटहलिया गांव में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च निकाला , सीसीटीवी ,ड्रोन कैमरे से होगी विसर्जन की निगरानी , चप्पे चप्पे पर रहेगी पुलिस की तैनाती

दस्तक 7मीडिया ,सिंहवाड़ा/
विश्वकर्मा पूजा विसर्जन को लेकर पिछले कई दिनों से चर्चा में रहा सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र का विवादित कटहलिया गांव एक बार फिर सुर्खियों में है। दो पक्षों के बीच विसर्जन के रूट को लेकर तनाव की स्थिति बन गई थी जिसके बाद जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है।
गुरुवार को सदर एसडीपीओ टू एसके सुमन के नेतृत्व में पुलिस ने पूरे गांव में दमखम दिखाया। एसडीपीओ के साथ सिंहवाड़ा, सिमरी, विशनपुर और मब्बी थाना की पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से गांव की गलियों से लेकर मुख्य विसर्जन मार्ग तक लंबा फ्लैग मार्च निकाला। बताया जा रहा है कि कटासा पंचायत के कठहलिया गांव में विसर्जन के रूट को लेकर विवाद होता है। इस बार भी एक पक्ष प्रशासन द्वारा निर्धारित रूट से मूर्ति ले जाने पर अड़ा है। तो दूसरा पक्ष रूट बदलने का विरोध कर रहा है। इसी खींचतान में गांव में तनाव का माहौल बन गया और अफवाहों का बाजार गर्म हो गया। फ्लैग मार्च के बाद एसडीपीओ एसके सुमन ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की और साफ चेतावनी दी कि विसर्जन में खलल डालने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। की उन्होंने कहा विसर्जन शांतिपूर्ण होगा। निर्धारित रूट पर ही विसर्जन होगा। अफवाह फैलाने और माहौल बिगाड़ने वालों पर सीसीटीवी और वीडियोग्राफी से नजर रखी जा रही है। पुलिस सूत्रों की मानें तो विसर्जन के दिन गांव में भारी संख्या में पुलिस बल, मजिस्ट्रेट और क्यूआरटी टीम तैनात रहेगी। ड्रोन कैमरे से भी पूरे इलाके की निगरानी की जाएगी।
दूसरे पक्ष ने काला बिल्ला लगाकर जताया प्रशासन के खिलाफ विरोध, विसर्जन रूट को बताया पक्षपातपूर्ण
पीएम मोदी के जन्मदिन पर गायघाट पूर्वी मंडल में दीप उत्सव, रोशनी से जगमगाया माहौल,भाजपा कार्यकर्ताओं ने जलाए दीप, प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की