दूसरे पक्ष ने काला बिल्ला लगाकर जताया प्रशासन के खिलाफ विरोध, विसर्जन रूट को बताया पक्षपातपूर्ण

दस्तक 7मीडिया ,सिंहवाड़ा/

सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के चर्चित कटहलिया गांव में विश्वकर्मा पूजा विसर्जन का विवाद गहराता जा रहा है। जहां एक तरफ पुलिस शांतिपूर्ण विसर्जन के लिए फ्लैग मार्च निकाल रही है.वहीं दूसरी तरफ दूसरे पक्ष ने प्रशासन के फैसले के खिलाफ अनोखा विरोध जताया है। गुरुवार को फ्लैग मार्च के तुरंत बाद गांव के दूसरे पक्ष के दर्जनों लोगों ने हाथ पर काला बिल्ला लगाकर प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि पुलिस द्वारा निर्धारित किया गया विसर्जन रूट एक पक्षीय है। प्रशासन ने बिना हमसे बात किए एक ही पक्ष की बात सुनकर रूट तय कर दिया है। ये रूट हमारे लिए असुविधाजनक और आपत्तिजनक है। हम विसर्जन का विरोध नहीं कर रहे हम पक्षपात का विरोध कर रहे है। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक प्रशासन दोनों पक्षों को बैठाकर नया और सहमति वाला रूट नहीं निकालता।तब तक उनका शांतिपूर्ण विरोध इसी तरह काला बिल्ला लगाकर जारी रहेगा। वहीं इस विरोध के बाद सदर एसडीपीओ टू एसके सुमन ने कहा कि विसर्जन निर्धारित रूट पर ही होगा।और कानून हाथ में लेने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। विरोध जताना सबका अधिकार है।लेकिन विसर्जन में बाधा डालना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।