शराब के नशे में हंगामा कर रहा व्यक्ति गिरफ्तार,ब्रेथ एनालाइजर जांच में शराब पीने की पुष्टि, पुलिस ने भेजा न्यायिक हिरासत में

दस्तक 7 मिडिया, घनश्यामपुर।


घनश्यामपुर थाना क्षेत्र में शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मुंगरा गांव निवासी स्व. फुलचन मुखिया के पुत्र चलित्र मुखिया के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मुंगरा गांव में एक व्यक्ति शराब के नशे में हंगामा कर रहा है। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और व्यक्ति को हिरासत में लेकर थाने लाई।
थाने में ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच करने पर व्यक्ति के शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।