सेवा संकल्प अभियान: पोलो मैदान में तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा,

17 सितंबर की शाम 7:30 बजे नेहरू स्टेडियम में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम, दीप प्रज्ज्वलन से होगा शुभारंभ

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

सेवा संकल्प अभियान के जिला स्तरीय कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बुधवार को जिलाधिकारी कौशल कुमार ने लहेरियासराय स्थित पोलो ग्राउंड, नेहरू स्टेडियम का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समय पर पूरा करने का निर्देश दिया।

जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन 17 सितंबर को शाम 7:30 बजे पोलो ग्राउंड स्थित नेहरू स्टेडियम में किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर होगा।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था समेत अन्य आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यक्रम में आने वाले आगंतुकों और प्रतिभागियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित तरीके से पूरी की जाएं।

डीएम ने स्थल की समुचित साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण सुनिश्चित करने के साथ ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यक्रम से जुड़ी सभी तैयारियां समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरी होनी चाहिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिला स्तरीय कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी संबंधित पदाधिकारी और कर्मी पूरी तत्परता एवं समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि कार्यक्रम में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त स्वप्निल, जिला जन संपर्क पदाधिकारी आशीष अमन समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे।