वरीय पुलिस अधीक्षक ने तीन दारोगाओं का किया तबादला,लहेरियासराय, विश्वविद्यालय और कोतवाली थाने के पदाधिकारी बदले, नई जगह तत्काल योगदान का आदेश

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जला रैडडी ने कार्यहित में तीन पुलिस पदाधिकारियों का तबादला करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी है। पुलिस की ओर से जारी आदेश के अनुसार सभी पदस्थापन तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
आदेश के मुताबिक पु०अ०नि० राकेश कुमार को लहेरियासराय थाना से स्थानांतरित कर कुशेश्वरस्थान थाना भेजा गया है। वहीं पु०अ०नि० रूदल कुमार का विश्वविद्यालय थाना से तबादला करते हुए बहादुरपुर थाना में पदस्थापन किया गया है।
इसी तरह पु०अ०नि० विजय कुमार पासवान को कोतवाली थाना से स्थानांतरित कर बहेड़ा थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पुलिस प्रशासन की ओर से तीनों पदाधिकारियों को कार्यहित में तत्काल प्रभाव से नव पदस्थापन वाले थानों में योगदान देने का निर्देश दिया गया है। थाना स्तर पर हुए इस बदलाव को पुलिसिंग व्यवस्था के लिहाज से महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल माना जा रहा है।
बाकरगंज में शराब का बड़ा जखीरा पकड़ा, 238.50 लीटर विदेशी शराब के साथ स्कूटी जब्त, 28 कार्टन में छिपाकर रखी थी शराब, लहेरियासराय पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप; दो शराब कांडों के तीन आरोपित भी दबोचे गए
नीलाम पत्र वादों पर आयुक्त सख्त, तेजी से वसूली का निर्देश, तीनों जिलों के डीएम व नीलाम पत्र पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से समीक्षा बैठक