बेनीबाद – शिवदाहा में गणेश पूजा पर पंडाल में गूंजे भक्ति गीत, भजन-कीर्तन में झूमे श्रद्धालु
बेनीबाद – शिवदाहा में गणेश पूजा पर पंडाल में गूंजे भक्ति गीत, भजन-कीर्तन में झूमे श्रद्धालु
बेनीबाद – शिवदाहा में गणेश पूजा पर पंडाल में गूंजे भक्ति गीत, भजन-कीर्तन में झूमे श्रद्धालु
दीपक कुमार/ गायघाट
गायघाट। प्रखण्ड के शिवदाहा एसपी कॉम्लेक्स गणेश पूजा के अवसर पर क्षेत्र में भक्ति का माहौल बना हुआ है। पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं की ओर से भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
भजन-कीर्तन के दौरान गणपति बप्पा के जयकारों और भक्तिमय गीतों से पूरा वातावरण गूंज उठा। श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। कार्यक्रम के दौरान भगवान गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की गई।
आयोजक सुमित कुमार ने बताया कि गणेश पूजा के दौरान विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। भजन-कीर्तन में स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। देर रात तक पूजा स्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही और पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा।