5000 दीपों की रोशनी में जगमगाएगा पोलो ग्राउंड, 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान , दरभंगा में एक साथ जलेंगे हजारों दीप, पंचायतों से लेकर ऐतिहासिक स्थलों तक दिखेगी सेवा और सहभागिता की अनूठी झलक
5000 दीपों की रोशनी में जगमगाएगा पोलो ग्राउंड, 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान , दरभंगा में एक साथ जलेंगे हजारों दीप, पंचायतों से लेकर ऐतिहासिक स्थलों तक दिखेगी सेवा और सहभागिता की अनूठी झलक
5000 दीपों की रोशनी में जगमगाएगा पोलो ग्राउंड, 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान ,
दरभंगा में एक साथ जलेंगे हजारों दीप, पंचायतों से लेकर ऐतिहासिक स्थलों तक दिखेगी सेवा और सहभागिता की अनूठी झलक
दस्तक 7 मीडिया /दरभंगा
जिले में 17 सितंबर से सेवा संकल्प अभियान की भव्य शुरुआत होगी। इस अवसर पर पूरे जिले में एक साथ दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला पदाधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि अभियान के तहत पंचायत भवनों, अमृत सरोवरों, सरकारी संस्थानों और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर दीप जलाकर सेवा, संकल्प और सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया जाएगा।
अभियान के तहत जिले के सभी पंचायत भवन परिसरों एवं अमृत सरोवरों पर दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। इसके साथ ही जीविका केंद्र, प्रखंड कार्यालय, सरकारी विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र भी इस आयोजन का हिस्सा बनेंगे। संबंधित संस्थानों में निर्धारित संख्या में दीप जलाकर लोगों को जनभागीदारी का संदेश दिया जाएगा।
जिले के प्रमुख धार्मिक, ऐतिहासिक और शैक्षणिक स्थलों पर भी विशेष दीपोत्सव आयोजित होगा। इनमें कुशेश्वरस्थान मंदिर, अहिल्या स्थान, माँ श्यामा मंदिर परिसर, डीएमसीएच, दरभंगा हवाई अड्डा, चंद्रधारी संग्रहालय, महाराजाधिराज लक्ष्मीश्वर सिंह संग्रहालय, दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, तारामंडल और ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय शामिल हैं।
जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम 17 सितंबर की शाम 7:30 बजे लहेरियासराय स्थित पोलो ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। यहां लगभग 100×100 फीट क्षेत्र में 5000 दीपों से विशेष आकृति तैयार की जाएगी। रंगोली और दीप सज्जा के माध्यम से पूरे मैदान को आकर्षक रूप दिया जाएगा, जो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होगा।
डीएम ने कहा कि जिलेभर में एक साथ होने वाला यह आयोजन सेवा, एकजुटता और जनसहभागिता का प्रतीक बनेगा। 5000 दीपों की रोशनी से जगमगाता पोलो ग्राउंड दरभंगा की सामूहिक शक्ति और सेवा भावना का संदेश पूरे समाज तक पहुंचाएगा।
बेनीबाद में शराब तस्करों का पसीना छूटा, पुलिस की कार्रवाई से हड़कंप, लगातार दबिश और बरामदगी से अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप, पुलिस की सख्ती से तस्करों की बढ़ी परेशानी
फरार वारंटी अशोक चौधरी के घर पुलिस का शिकंजा, न्यायालय के आदेश पर इश्तिहार चिपकाया गया