फरार वारंटी अशोक चौधरी के घर पुलिस का शिकंजा, न्यायालय के आदेश पर इश्तिहार चिपकाया गया

दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।


न्यायालय के आदेश की अवहेलना कर लगातार फरार चल रहे वारंटी के खिलाफ बिरौल थाना पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। माननीय न्यायालय बिरौल द्वारा निर्गत इश्तिहार वारंट के आलोक में पुलिस ने पोखराम गांव निवासी वारंटी अशोक चौधरी पिता- राम विनोद चौधरी के घर पर विधिवत इश्तिहार चिपकाया। यह कार्रवाई कांड की अनुसंधानकर्ता सह पीएस आई पूजा कुमारी के नेतृत्व में पूरी की गई। बताया जाता है कि अभियुक्त लंबे समय से कानून की गिरफ्त से दूर भाग रहा था। न्यायालय के निर्देशानुसार, गांव में डुगडुगी बजाकर मुनादी कराई गई और आरोपी के घर के मुख्य दरवाजे तथा सार्वजनिक स्थल पर इश्तिहार चिपकाने का कार्य संपन्न किया गया।
पुलिस ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आरोपी तय समय के भीतर न्यायालय या थाने में आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो माननीय न्यायालय के आदेशानुसार अगली कड़ी में उसके घर की कुर्की-जब्ती (संपत्ति जब्ती) की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस तत्परता से इलाके के अन्य फरार अपराधियों में हड़कंप व्याप्त है।