बेनीबाद में शराब तस्करों का पसीना छूटा, पुलिस की कार्रवाई से हड़कंप, लगातार दबिश और बरामदगी से अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप, पुलिस की सख्ती से तस्करों की बढ़ी परेशानी
बेनीबाद में शराब तस्करों का पसीना छूटा, पुलिस की कार्रवाई से हड़कंप, लगातार दबिश और बरामदगी से अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप, पुलिस की सख्ती से तस्करों की बढ़ी परेशानी
बेनीबाद में शराब तस्करों का पसीना छूटा, पुलिस की कार्रवाई से हड़कंप,
लगातार दबिश और बरामदगी से अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप,
पुलिस की सख्ती से तस्करों की बढ़ी परेशानी
दीपक कुमार/ गायघाट
गायघाट। बेनीबाद थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस की सक्रियता और लगातार छापेमारी के चलते शराब के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में बेचैनी बढ़ गई है। कार्रवाई के बाद तस्करों में पुलिस का खौफ साफ नजर आने लगा है। डीएसपी अलय वत्स ने बताया कि थाना क्षेत्र में शराब की तस्करी और भंडारण की सूचना मिलने पर पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शराब बरामद करने के साथ ही वाहनों को जब्त किया है और मामले में संलिप्त लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बेनीबाद थाना अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि
पुलिस की लगातार कार्रवाई से शराब तस्करों ने अपने ठिकाने और कारोबार का तरीका बदलना शुरू कर दिया है। वहीं, पुलिस भी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए लगातार अभियान चला रही है। एनएच सहित थाना क्षेत्र के प्रमुख मार्गों पर भी वाहनों की जांच तेज किए जाने से अवैध शराब के कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि शराब के खिलाफ पुलिस की सख्ती से क्षेत्र में अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने की उम्मीद बढ़ी है। पुलिस अधिकारियों ने भी स्पष्ट किया है कि शराब के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई जारी रहेगी।
सड़क हादसे में घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत बदिया पुल के पास हुआ हादसा, तेज रफ्तार बाइक सवार ने रॉन्ग साइड में आकर मारी टक्कर
5000 दीपों की रोशनी में जगमगाएगा पोलो ग्राउंड, 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान , दरभंगा में एक साथ जलेंगे हजारों दीप, पंचायतों से लेकर ऐतिहासिक स्थलों तक दिखेगी सेवा और सहभागिता की अनूठी झलक