सड़क हादसे में घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत
बदिया पुल के पास हुआ हादसा, तेज रफ्तार बाइक सवार ने रॉन्ग साइड में आकर मारी टक्कर

दस्तक 7मीडिया,दरभंगा /अफजल खान 

सदर थाना क्षेत्र के बढ़िया पुल के पास सोमवार शाम सड़क हादसे में घायल 48 वर्षीय उमेश राम की डीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड नंबर-3 निवासी स्व. छेदी राम के पुत्र उमेश राम के रूप में हुई।


मृतक के छोटे भाई संजय राम ने बताया कि उमेश काम से बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बढ़िया पुल के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रही बाइक रॉन्ग साइड में आ गई और उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उमेश समेत दूसरी बाइक पर सवार दोनों लोग घायल हो गए।
ग्रामीणों ने सोमवार शाम करीब 5:30 बजे परिजनों को हादसे की जानकारी दी। सूचना मिलने पर परिजन डीएमसीएच पहुंचे, जहां उमेश का इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वहीं, दूसरी बाइक पर सवार घायलों में एक की पहचान मनोज कुमार, पिता चतुर देव यादव के रूप में बताई जा रही है, जबकि दूसरे की पहचान 25 वर्षीय संतोष कुमार, निवासी मनीगाछी के रूप में हुई है। दोनों का भी इलाज चल रहा है।