नवविवाहिता अनु की संदिग्ध मौत मामले में पति शिवम झा गिरफ्तार,प्रेम विवाह के कुछ ही दिनों बाद हुई थी अनु की मौत, पिता की प्राथमिकी पर पुलिस ने की कार्रवाई

दस्तक 7 मिडिया ,घनश्यामपुर, दरभंगा।

स्थानीय थाना क्षेत्र के रसियारी गांव में नवविवाहिता अनु की संदिग्ध मौत के मामले में घनश्यामपुर पुलिस ने उसके पति शिवम झा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे सोमवार देर शाम रसियारी गांव से गिरफ्तार किया। मंगलवार को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


बताया गया कि अनु की 2 सितंबर को प्रेम प्रसंग के बाद शिवम झा से शादी हुई थी। शादी के कुछ ही दिनों बाद उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मामले में मृतका के पिता घनश्यामपुर निवासी विजय कामती ने घनश्यामपुर थाने में पति शिवम झा, संतोष झा समेत सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी में दहेज उत्पीड़न और मारपीट समेत अन्य आरोप लगाए गए हैं। घनश्यामपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में मृतका के पिता के आवेदन पर सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसी मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतका के पति शिवम झा को गिरफ्तार किया है। उसे मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले में पुलिस अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।