ग्रामीण एसपी का कुशेश्वरस्थान व तिलकेश्वर थानों में औचक निरीक्षण, गणेश पूजा को लेकर बिरौल में सुरक्षा व्यवस्था परखी
ग्रामीण एसपी का कुशेश्वरस्थान व तिलकेश्वर थानों में औचक निरीक्षण, गणेश पूजा को लेकर बिरौल में सुरक्षा व्यवस्था परखी
ग्रामीण एसपी का कुशेश्वरस्थान व तिलकेश्वर थानों में औचक निरीक्षण, गणेश पूजा को लेकर बिरौल में सुरक्षा व्यवस्था परखी
दस्तक 7मीडिया /बिरौल
गणेश पूजा पर्व को लेकर जिले में सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने निगरानी तेज कर दी है। सोमवार को ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ कुशेश्वरस्थान एवं तिलकेश्वर थाना का औचक निरीक्षण किया। वहीं, बिरौल थाना क्षेत्र में गणेश पूजा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान ग्रामीण एसपी ने दोनों थानों में गश्ती व्यवस्था, ओडी जांच, हाजत की सुरक्षा, महिला हेल्प डेस्क, साफ-सफाई सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने थाना अभिलेखों एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। पुलिस पदाधिकारियों को गश्ती व्यवस्था प्रभावी रखने और किसी भी सूचना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
इसके बाद ग्रामीण एसपी ने सोमवार को ही अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ बिरौल थाना क्षेत्र में गणेश पूजा के मद्देनजर विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। पूजा स्थलों पर तैनात पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मियों से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली गई।
उन्होंने ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने, असामाजिक तत्वों पर नजर रखने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए तत्पर रहने का निर्देश दिया। पर्व के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस की सक्रियता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।
तीज पर्व पर सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत, पति की लंबी उम्र की कामना
डीएमसीएच इमरजेंसी की एक्सरे मशीन फिर ठप, गंभीर मरीजों को टोटो-टेंपो से सुपर स्पेशियलिटी ले जाने की मजबूरी, दोनों कैसेट खराब, अतिरिक्त कैसेट की मांग के बावजूद नहीं हुई व्यवस्था; एक्सरे यूनिट में लटका रहा ताला, वेटिंग स्पेस में पसरा अंधेरा