तीज पर्व पर सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत, पति की लंबी उम्र की कामना
तीज पर्व पर सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत, पति की लंबी उम्र की कामना
तीज पर्व पर सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत, पति की लंबी उम्र की कामना
दीपक कुमार/ गायघाट
गायघाट। प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को हरितालिका तीज पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु एवं सुख-समृद्धि की कामना को लेकर निर्जला व्रत रखा। महिलाओं ने विधि-विधान से भगवान शिव एवं माता पार्वती की पूजा-अर्चना कर अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मांगा।
तीज को लेकर सुबह से ही महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। राधा , गौरी समेत महिलाओं ने नए वस्त्र एवं आभूषण पहनकर सोलह श्रृंगार किया और पूजा स्थल पर एकत्र होकर शिव-पार्वती की पूजा की। कई स्थानों पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से तीज व्रत की कथा सुनी तथा भजन-कीर्तन भी किया।
पर्व को लेकर बाजारों में भी चहल-पहल रही। महिलाओं ने पूजा सामग्री, फल, मिठाई, श्रृंगार एवं अन्य सामानों की खरीदारी की। शाम के समय पूजा-अर्चना के बाद महिलाओं ने पति की लंबी उम्र और परिवार की सुख-शांति की कामना की। क्षेत्र में तीज पर्व को लेकर पूरे दिन भक्तिमय माहौल बना रहा।