नाव हादसे के मृतकों को श्रद्धांजलि, निर्माणाधीन पुल को ‘शहीद ब्रिज’ नाम देने का प्रस्ताव मधुरपट्टी-भटगामा नाव हादसे के तीन साल बाद भी नहीं भूलीं दर्दनाक यादें, सभा में शहीद पिंटू सहनी की आदमकद प्रतिमा और उनके नाम पर द्वार बनाने की उठी मांग
नाव हादसे के मृतकों को श्रद्धांजलि, निर्माणाधीन पुल को ‘शहीद ब्रिज’ नाम देने का प्रस्ताव मधुरपट्टी-भटगामा नाव हादसे के तीन साल बाद भी नहीं भूलीं दर्दनाक यादें, सभा में शहीद पिंटू सहनी की आदमकद प्रतिमा और उनके नाम पर द्वार बनाने की उठी मांग
नाव हादसे के मृतकों को श्रद्धांजलि, निर्माणाधीन पुल को ‘शहीद ब्रिज’ नाम देने का प्रस्ताव
मधुरपट्टी-भटगामा नाव हादसे के तीन साल बाद भी नहीं भूलीं दर्दनाक यादें, सभा में शहीद पिंटू सहनी की आदमकद प्रतिमा और उनके नाम पर द्वार बनाने की उठी मांग
दीपक कुमार/गायघाट
गायघाट। 14 सितंबर 2023 को मधुरपट्टी-भटगामा गांव के बीच हुए नाव हादसे में जान गंवाने वालों की याद में रविवार को शोक-श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। चास-वास जीवन बचाओ बागमती संघर्ष मोर्चा के बैनर तले आयोजित सभा में मृतकों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान निर्माणाधीन पुल का नाम ‘शहीद ब्रिज’ रखने का प्रस्ताव पारित किया गया।
सभा की अध्यक्षता राम बाबू राय ने की, जबकि संचालन राहुल कुमार ने किया। पूर्व गायघाट राजद विधायक निरंजन राय ने कहा कि मधुरपट्टी-भटगामा नाव हादसा बेहद दुखद था। घटना के तत्काल बाद उन्होंने तत्कालीन उपमुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री तेजस्वी यादव को इसकी जानकारी दी थी और क्षेत्र में पुल निर्माण की मांग रखी थी। उन्होंने कहा कि आज उसी स्थान पर पुल निर्माण का कार्य चल रहा है।
मोर्चा के संयोजक सह माले नेता जितेंद्र यादव ने कहा कि पिंटू सहनी क्षेत्र के नायक हैं। उन्होंने लोगों की जान बचाने के लिए अपनी जान की परवाह नहीं की। ऐसे नायकों को याद करना जरूरी है, ताकि समाज के लिए त्याग और साहस की भावना आने वाली पीढ़ी में भी बनी रहे।
सभा में शहीद पिंटू सहनी की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने तथा उनके नाम पर ‘पिंटू सहनी द्वार’ बनाने की मांग भी उठाई गई। वक्ताओं ने कहा कि नाव हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति को हमेशा जीवित रखने के लिए सरकार और प्रशासन को इस दिशा में पहल करनी चाहिए।
सभा को ठाकुर देवेंद्र कुमार, राम लोचन सिंह, राजकुमार मंडल, जगरनाथ पासवान, नवल किशोर सिंह, राम सजन राय, रंजीत सिंह, अरविंद्र राय, पाचू महासेठ, मोहम्मद राजू, मोहम्मद शाहिद, मनोज राय, सुधीर सहनी, सुनील राय और दीपू कुमार समेत अन्य लोगों ने संबोधित किया।
आपदा में उजड़ा घर, सरकार बनी सहारा; पीड़ित को मिला 4 लाख का संबल :पौड़ी गांव में विधायक विनय चौधरी ने सौंपा राहत चेक, बोले- आपदा पीड़ितों का सरकारी खजाने पर पहला हक
बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास और छेड़खानी में लक्ष्मी चौपाल दोषी, 19 सितंबर को सजा पर सुनवाई