‘न्याय के साथ विकास’ की परिकल्पना हो रही साकार : विनय चौधरी, बेनीपुर में विधायक ऐच्छिक कोष से नवनिर्मित चबूतरे का लोकार्पण, कहा- शिक्षा, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं पर सरकार का जोर
‘न्याय के साथ विकास’ की परिकल्पना हो रही साकार : विनय चौधरी, बेनीपुर में विधायक ऐच्छिक कोष से नवनिर्मित चबूतरे का लोकार्पण, कहा- शिक्षा, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं पर सरकार का जोर
‘न्याय के साथ विकास’ की परिकल्पना हो रही साकार : विनय चौधरी,
बेनीपुर में विधायक ऐच्छिक कोष से नवनिर्मित चबूतरे का लोकार्पण, कहा- शिक्षा, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं पर सरकार का जोर
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
स्थानीय विधायक सह बिहार विधानसभा में सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन के सचेतक प्रो. विनय कुमार चौधरी ने कहा कि बिहार में ‘न्याय के साथ विकास’ की परिकल्पना अब धरातल पर साकार हो रही है। विकास और कल्याणकारी योजनाओं में समाज के सभी वर्गों की समान भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।
वे सोमवार को बेनीपुर विधानसभा क्षेत्र के नगर परिषद क्षेत्र स्थित वार्ड संख्या-22 के भेड़ियाही टोला में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत विधायक ऐच्छिक कोष से नवनिर्मित चबूतरे का लोकार्पण करने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे।
विधायक ने कहा कि करीब दो दशक पहले बिहार जिस स्थिति में था, वहां से आज राज्य को विकास की राह पर लाना बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने अपनी खोई प्रतिष्ठा वापस हासिल की और राज्य को सम्मानजनक स्थिति तक पहुंचाया गया।
उन्होंने कहा कि आज शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य और कल्याणकारी योजनाओं के साथ किसानों की मूलभूत समस्याओं के समाधान पर भी सरकार का विशेष जोर है। सिंचाई सुविधा के विस्तार तथा समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देशन में विकास कार्यों को और गति मिली है तथा शिक्षा और रोजगार को प्राथमिकता दी जा रही है।
प्रो. चौधरी ने कहा कि बिहार में निवेश के लिए देश-विदेश के उद्योगपति भी आगे आ रहे हैं। सरकार निवेशकों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। आने वाले समय में सरकारी नौकरियों के साथ निजी क्षेत्र में भी रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद और सहयोग से बिहार निश्चित रूप से विकसित राज्य की श्रेणी में पहुंचेगा। बेनीपुर विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की प्रतिबद्धता जताते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र को बिहार के किसी भी विधानसभा क्षेत्र से पीछे नहीं रहने दिया जाएगा। विकास से जुड़े मामलों में जनता के सुझाव और मार्गदर्शन को प्राथमिकता दी जाएगी।
कार्यक्रम में सज्जनपुरा के मुखिया कुंदन सिंह, राम उदगार यादव, आलोक यादव, धर्मेंद्र कुमार पासवान, भरोसी पासवान, अमरजीत पासवान सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।
121 किलो गांजा बरामद, तस्करी की बड़ी खेप पर दरभंगा पुलिस का शिकंजा , गुप्त सूचना पर वाजितपुर थाना क्षेत्र के मैना रहिका में छापेमारी, चार प्लास्टिक बोरों में छिपाकर रखा गया था गांजा जैसा पदार्थ
आपदा में उजड़ा घर, सरकार बनी सहारा; पीड़ित को मिला 4 लाख का संबल :पौड़ी गांव में विधायक विनय चौधरी ने सौंपा राहत चेक, बोले- आपदा पीड़ितों का सरकारी खजाने पर पहला हक