121 किलो गांजा बरामद, तस्करी की बड़ी खेप पर दरभंगा पुलिस का शिकंजा , गुप्त सूचना पर वाजितपुर थाना क्षेत्र के मैना रहिका में छापेमारी, चार प्लास्टिक बोरों में छिपाकर रखा गया था गांजा जैसा पदार्थ
121 किलो गांजा बरामद, तस्करी की बड़ी खेप पर दरभंगा पुलिस का शिकंजा , गुप्त सूचना पर वाजितपुर थाना क्षेत्र के मैना रहिका में छापेमारी, चार प्लास्टिक बोरों में छिपाकर रखा गया था गांजा जैसा पदार्थ
121 किलो गांजा बरामद, तस्करी की बड़ी खेप पर दरभंगा पुलिस का शिकंजा ,
गुप्त सूचना पर वाजितपुर थाना क्षेत्र के मैना रहिका में छापेमारी, चार प्लास्टिक बोरों में छिपाकर रखा गया था गांजा जैसा पदार्थ
दस्तक 7मीडिया /
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, पटना एवं स्थानीय स्तर से प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर दरभंगा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 121.250 किलोग्राम गांजा जैसा पदार्थ बरामद किया है। पुलिस ने इसे वाजितपुर थाना क्षेत्र के मैना रहिका गांव स्थित एक घर से बरामद किया। बरामद पदार्थ को विधिवत जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि लालटून साह, पिता सूरज साह, निवासी मैना रहिका ने काफी मात्रा में गांजा मंगवाकर उसे गांव में अलीनगर वाली के घर में छिपाकर रखा है। सूचना के आधार पर वरीय अधिकारियों को अवगत कराया गया और सनहा संख्या 363/26 दर्ज करते हुए सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए टीम गठित की गई।
टीम ने मैना रहिका पहुंचकर गुप्त रूप से सूचना का सत्यापन किया। इसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेनीपुर एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीगाछी की मौजूदगी में अलीनगर वाली के घर की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान मुख्य दरवाजे के बाईं ओर स्थित प्रथम कमरे में उत्तरी दीवार के पास कपड़े से ढककर रखे चार सफेद प्लास्टिक बोरे मिले।
बोरों को खोलकर जांच करने पर उसमें गांजा जैसा पदार्थ पाया गया। पुलिस के मुताबिक पदार्थ से गांजा जैसी दुर्गंध आ रही थी। वजन कराने पर कुल मात्रा 121.250 किलोग्राम पाई गई। पुलिस ने मौके पर ही विधिवत जब्ती सूची तैयार कर पदार्थ को जब्त कर लिया। पूरी कार्रवाई का वीडियो ई-साक्ष्य पर भी तैयार किया गया है।
इनकी रही अहम भूमिका
छापेमारी दल में प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीगाछी, एसडीपीओ बेनीपुर, वाजितपुर थानाध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक मुकेश कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक राजेंद्र चौधरी सहित सिपाही राजेश कुमार, गौतम कुमार सिंह, प्रीति कुमारी, रौशनी कुमारी, अंकित कुमार, शिवम कुमार एवं स्थानीय चौकीदार शामिल रहे।
जनसुनवाई में दिव्यांग महिला को मौके पर मिली बैटरी चालित ट्राईसाइकिल, डीएम कौशल कुमार ने आवेदन पर लिया त्वरित संज्ञान, दिव्यांगजन कोषांग को नियमानुसार कार्रवाई का दिया निर्देश
‘न्याय के साथ विकास’ की परिकल्पना हो रही साकार : विनय चौधरी, बेनीपुर में विधायक ऐच्छिक कोष से नवनिर्मित चबूतरे का लोकार्पण, कहा- शिक्षा, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं पर सरकार का जोर