गायघाट- बेनीबाद के महेशवारा में गणेश पूजा का आयोजन, श्रद्धा-भक्ति में डूबे श्रद्धालु
गायघाट- बेनीबाद के महेशवारा में गणेश पूजा का आयोजन, श्रद्धा-भक्ति में डूबे श्रद्धालु
गायघाट- बेनीबाद के महेशवारा में गणेश पूजा का आयोजन, श्रद्धा-भक्ति में डूबे श्रद्धालु
दीपक कुमार/ गायघाट
बेनीबाद |गायघाट प्रखंड क्षेत्र के बेनीबाद थाना अंतर्गत महेशवारा गांव में सोमवार को गणेश पूजा का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया गया। पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। विधि-विधान के साथ भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई। पूजा समिति के सदस्य अभिषेक कुमार ने बताया कि इस दौरान पूजा स्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने भगवान गणेश के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को लेकर गांव में उत्सवी माहौल बना रहा। आयोजकों ने बताया कि गणेश पूजा के माध्यम से क्षेत्र की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की गई।
अज्ञात वाहन की ठोकर से जख्मी ट्यूशन शिक्षक की मौत, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, अललपट्टी के निजी अस्पताल में चल रहा था इलाज, हादसे के बाद वाहन चालक फरार
सहयोग शिविर में गैरहाजिर रहे कर्मियों पर होगी कार्रवाई, लंबित आवेदनों का तुरंत करें निष्पादन, डीएम ने विकास व जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश