अज्ञात वाहन की ठोकर से जख्मी ट्यूशन शिक्षक की मौत, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, अललपट्टी के निजी अस्पताल में चल रहा था इलाज, हादसे के बाद वाहन चालक फरार
अज्ञात वाहन की ठोकर से जख्मी ट्यूशन शिक्षक की मौत, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, अललपट्टी के निजी अस्पताल में चल रहा था इलाज, हादसे के बाद वाहन चालक फरार
अज्ञात वाहन की ठोकर से जख्मी ट्यूशन शिक्षक की मौत, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया,
अललपट्टी के निजी अस्पताल में चल रहा था इलाज, हादसे के बाद वाहन चालक फरार
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /अफजल खान
सड़क हादसे में गंभीर रूप से जख्मी मधुबनी जिले के अंधरामठ थाना क्षेत्र के जरौली गांव निवासी ट्यूशन शिक्षक हरेराम साह (43) की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। वह 12 सितंबर की शाम ट्यूशन पढ़ाकर साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें ठोकर मार दी थी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
हादसे में गंभीर रूप से घायल हरेराम को परिजनों ने तत्काल अंधरामठ पीएचसी पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें डीएमसीएच रेफर कर दिया। स्थिति गंभीर देखते हुए स्वजन उन्हें अललपट्टी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा था। सोमवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
मौत की सूचना मिलते ही बेंता थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया। मृतक के भगिना विश्वनाथ साह ने बताया कि हरेराम साह ट्यूशन पढ़ाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे।
परिजनों के अनुसार, हरेराम परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे। उनकी अचानक मौत से पत्नी और तीन नाबालिग पुत्रों के सामने परिवार चलाने का संकट खड़ा हो गया है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्वजन ने सरकार से पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है।
बिरौल में सरकारी जमीन की बंदरबांट पर बड़ा खुलासा, पूर्व सीओ व राजस्व कर्मचारी पर फर्जी जमाबंदी का आरोप, डेढ़ दर्जन से अधिक दाखिल खारिज रद्द करने की सिफारिश
गायघाट- बेनीबाद के महेशवारा में गणेश पूजा का आयोजन, श्रद्धा-भक्ति में डूबे श्रद्धालु