सहयोग शिविर में गैरहाजिर रहे कर्मियों पर होगी कार्रवाई, लंबित आवेदनों का तुरंत करें निष्पादन, डीएम ने विकास व जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
सहयोग शिविर में गैरहाजिर रहे कर्मियों पर होगी कार्रवाई, लंबित आवेदनों का तुरंत करें निष्पादन, डीएम ने विकास व जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
सहयोग शिविर में गैरहाजिर रहे कर्मियों पर होगी कार्रवाई, लंबित आवेदनों का तुरंत करें निष्पादन,
डीएम ने विकास व जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक हुई। इसमें जिले में चल रही विकासात्मक, जनकल्याणकारी और राजस्व संबंधी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। डीएम ने अधिकारियों को योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचाने का निर्देश दिया।
सहयोग शिविर में शत-प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य
डीएम ने कहा कि मंगलवार को जिले में सहयोग शिविर आयोजित होगा। उन्होंने सभी बीडीओ को शिविर की तैयारियां समय से पूरी कराने का निर्देश दिया। उन्होंने विभिन्न स्थानों से शिविर में कर्मियों के अनुपस्थित रहने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए स्पष्ट किया कि प्रतिनियुक्ति के बावजूद शिविर में नहीं पहुंचने वाले कर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने शिविर में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा। डीएम ने कहा कि सहयोग शिविर आम लोगों की समस्याओं के समाधान और उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
राशन कार्ड और फार्मर रजिस्ट्रेशन में तेजी
बैठक में राशन कार्ड निर्माण की समीक्षा करते हुए डीएम ने पात्र लाभुकों के लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया। एग्री स्टैक के तहत फार्मर रजिस्ट्रेशन की भी समीक्षा हुई। उन्होंने सभी सीओ और राजस्व कर्मियों को जमाबंदी व परिमार्जन से जुड़े लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करने को कहा, ताकि पात्र किसानों का फार्मर रजिस्ट्रेशन और आईडी निर्माण तेजी से हो सके।
छठ से पहले तालाबों की सफाई का निर्देश
नगर निगम क्षेत्र की योजनाओं की समीक्षा करते हुए डीएम ने नगर आयुक्त को नियमित अनुश्रवण कर कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। आगामी छठ पर्व को देखते हुए शहर के तालाबों और अन्य जलाशयों की साफ-सफाई समय से पूरा कराने को कहा, ताकि श्रद्धालुओं को परेशानी न हो।
शहर में लगाए जा रहे सीसीटीवी कैमरों के अधिष्ठापन की नियमित मॉनिटरिंग का भी निर्देश दिया गया। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत अधिक से अधिक पात्र लोगों से आवेदन कराने और योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाने को कहा गया।
सामुदायिक भवन के लिए जमीन चिह्नित करने का निर्देश
बैठक में सामुदायिक भवन निर्माण से संबंधित प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई। डीएम ने सीओ को उपयुक्त सरकारी भूमि चिह्नित कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। वहीं संत रविदास शिविर से प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ दिलाने और आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करने को कहा।
बैठक में नगर आयुक्त गरिमा लोहिया, सहायक समाहर्ता कल्पना रावत, डीडीसी स्वप्निल, अपर समाहर्ता (राजस्व) रोहित कुमार, अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) सलीम अख्तर, जिला पंचायती राज पदाधिकारी पवन कुमार, डीपीआरओ आशिष अमन समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे। सभी बीडीओ, सीओ और संबंधित विभागों के पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।
गायघाट- बेनीबाद के महेशवारा में गणेश पूजा का आयोजन, श्रद्धा-भक्ति में डूबे श्रद्धालु
जनसुनवाई में दिव्यांग महिला को मौके पर मिली बैटरी चालित ट्राईसाइकिल, डीएम कौशल कुमार ने आवेदन पर लिया त्वरित संज्ञान, दिव्यांगजन कोषांग को नियमानुसार कार्रवाई का दिया निर्देश